नई दिल्ली (युग करवट)। तुर्की ईरान के खिलाफ खुलकर जंग में आ गया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने पूर्वी भूमध्यसागर में ईरान से फायर किए गए बैलेस्टिक मिसाइल को समंदर में ही दफन कर कर दिया है। तुर्की ने ये कार्रवाई तब की है जब उसने उत्तरी साइप्रस में फाइटर जेट को तैनात किया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने ईरान को चेतावनी दी है कि वे इलाके की सुरक्षा और आम लोगों को खतरे में डालने वाले कदम न उठाएं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हम याद दिलाते हैं कि इस मामले में तुर्की की चेतावनियों को मानना सभी के हित में है। तुर्की को मिलने वाले खतरों के खिलाफ हम सभी जरूरी कदम बिना किसी झिझक के उठाए जाएंगे। इससे पहले तुर्की ने उत्तरी साइप्रस में जंगी जहाजों का भारी भरकम जखीरा तैनात कर दिया था। अब तुर्की ने ईरान के बैलेस्टिक मिसाइल को तबाह कर दिया है।
तुर्की ने ये कदम तब उठाए हैं जब ईरान ने साइप्रस पर ड्रोन्स से हमला किया है। तुर्की और साइप्रस पड़ोसी देश हैं। लेकिन उत्तरी साइप्रस तुर्की के नियंत्रण में है। अब अगर उत्तरी साइप्रस पर हमला होता है तो तुर्की का जवाब तय है। ऐसी स्थिति में ये जंग पश्चिम एशिया से निकलकर पूर्वी भूमध्यसागर तक फैल जाएगा।