गाजियाबाद (युग करवट)। उर्ध्वाम्नाय श्री काशी सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती व सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि महाराज भारत प्रतिमा स्थल गुरूकुलम आश्रम तख्तगढ में समाधि पूजन समारोह में शामिल हुए।
जगतगुरू शंकराचार्य व महंत नारायण गिरी ने आश्रम में दर्शन किया और समाधि पूजन किया। भारत प्रतिमा स्थल गुरूकुलम आश्रम तख्तगढ के वर्तमान आचार्य महंत निर्भय दास महाराज व युवाचार्य अभय दास महाराज ने उनका अभिनंदन किया। स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत प्रतिमा स्थल गुरूकुलम आश्रम तख्तगढ के प्रथम आचार्य गुरूदेव त्रिक्रमदास महाराज, द्वितीय आचार्य लालदास महाराज व तृतीय आचार्य आनंददास महाराज ने भारतीय शिक्षा व संस्कृति के पुनरोत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। महंत नारायण गिरि ने कहा कि आचार्य महंत निर्भय दास महाराज व युवाचार्य अभय दास महाराज आश्रम के प्रथम आचार्य गुरूदेव त्रिक्रमदास महाराज, द्वितीय आचार्य लालदास महाराज व तृतीय आचार्य आनंददास महाराज के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राजस्थान समेत देश में भारतीय संस्कृति व शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने का पुनीत कार्य कर रहे हैं। राधा कृष्ण सेवा संस्थान बुढा मांगलिया पाली के अध्यक्ष महेंद्र गिरि भी मौजूद रहे।