युग करवट संवाददाता
गाजियाबाद। शहर विधायक संजीव शर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 327 प्राप्त करने वाले होनहार युवा सात्विक शर्मा को उनके पटेल नगर स्थित निवास पर पहुंचकर बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि सात्विक शर्मा की यह सफलता पूरे गाजियाबाद और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। सात्विक शर्मा के पिता गजेंद्र शर्मा एक व्यवसायी हैं तथा माता सुनीता शर्मा ग्रहणी हैं। तीन भाइयों में सात्विक मध्यम पुत्र हैं। चौथे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर अजय चौपड़ा, धर्मेंद्र चौधरी, संदीप पाल, आशुतोष शर्मा, हिमांशु पाराशर, मोहित ठाकुर, संदीप शर्मा, गोपाल, प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे।