नोएडा (युग करवट)। नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में उद्यमियों और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई। बैठक एनईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एनईए अग्निशमन विभाग कमेटी के चेयरमैन राकेश कोहली की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे एवं अग्नि शमन अधिकारी फेस-1 सुमित शामिल रहे। बैठक में राकेश कोहली ने कहा कि उद्यमियों की अग्नि शमन से संबधित समस्याओं के समाधान के लिए एनईए सभागार में एक सेमीनार का आयोजन किया जाए। उद्यमी प्रभात मेहता ने कहा कि उद्योगों में अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय-समय पर कल कारखानों में कैंप का आयोजन कर कार्यरत श्रमिकों को आग से बचाव की ट्रेनिंग दी जाए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने कहा कि उद्यमियों को आग से बचाव की जानकारी देने के लिए जल्द ही नईए भवन में सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। बैठक में एनईए के वरिष्ठ उपध्यक्ष राकेश कोहली, उपाध्यक्ष प्रभात मेहता, सचिव राजन खुराना, विरेन्द्र नरूला, राहुल नैययर, अजय अग्रवाल, प्रवेश ठुकराल, अमित बंसल, कार्तिक कमल कुमार, नितेश चावला उपस्थित रहे।