नोएडा (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को नोएडा पहुंचे। यहां सेक्टर-29 में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेंद्र सिंह के घर पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में वह शामिल हुए। शाम के समय सीएम योगी सेक्टर-38 जीआईपी स्थित हेलीपैड पर उतरे। वहां से उनका काफिला निकला। वह सेक्टर-29 में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस मौके पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, नोएडा- ग्रेटर नोएडा के अधिकारी, भाजपा के नेता मौजूद रहे। सेक्टर-37 बोटैनिकल से लेकर सेक्टर-18 मार्केट तक पूरी तरह से यातायात को रोक दिया गया। सीएम की एक झलक के लिए स्थानीय लोग टकटकी लगाए उनके आने निकलने का इंतजार करते हुए नजर आए।