युग करवट ने तीसरी आंख में
गाजियाबाद (युग करवट)। आज युग करवट पाठकों की उम्मीदों पर इसलिए खरा उतरता है कि वो जो भी खबर प्रकाशित करता है उस पर मुहर लगती है। यही विश्वास पाठकों का युग करवट पर बना हुआ है। युग करवट ने अपने नियमित कॉलम तीसरी आंख में २७ जून के अंक में प्रकाशित किया था कि अब ‘चंपत राय के इस्तीफे के बाद सीईओ की तैनाती हो सकती है’ हालांकि उस समय लोगों को इस बात को लेकर आश्चर्य था कि धार्मिक स्थलों पर क्या सीईओ की तैनाती हो सकती है लेकिन कई अन्य धार्मिक स्थलों पर भी सीईओ की तैनाती हो चुकी है। युग करवट ने पहले ही इस बात को प्रकाशित कर दिया था कि अब राम मंदिर की सारी व्यवस्था कोई सीईओ ही संभालेगा और कल युग करवट की इस खबर पर मुहर लग गई और सरकार ने सीईओ की तैनाती कर दी।