शैलेंद्र तोमर को दी गई जिम्मेदारी
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कोर्ट के आदेश के बावजूद मुकदमा दर्ज करने में देरी करना एसओ वेव सिटी मानवेंद्र सिंह पर भारी पड़ गया। इस प्रकरण में होईकोर्ट द्वारा वेव सिटी थाना पुलिस की कार्यशैली पर जब टिप्पणी की गई तो कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन ने एसओ वेव सिटी मानवेंद्र सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर को एसओ वेव सिटी बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार अदालत के आदेश के बाद भी जब एसओ मानवेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज करने में विलंब किया तो न्याय पाने के लिये पीडि़त ने हाईकोर्ट की शरण ली। उसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले कोसंगभीरता से लेकर कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली पर टिप्पणी की। जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन को एक्शन मोड़ पर आना पड़ा। शैलेंद्र तोमर इससे पहले मुरादनगर के भी एसओ रह चुके हैं।