प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कार और बाईक की मामूली भिडं़त होने के बाद दो पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। जानकारी के अनुसार आज सुबह दिल्ली सहारपुर मार्ग पर सोनिया पुश्ता के पास एक कार व बाईक में हल्की सी टक्कर हो गई। जिसके बाद कार में सवार चार युवकों ने बाईक पर सवार गुडï्डू नामक युवक की पिटाई कर दी।
उसी समय गुडï्डू ने कॉल करके अपने तीन साथियों को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना उस समय हुई कि जब दिल्ली की और से एक कार बरगपत की और जा रही थी। उसी समय बाईक सवार सोनिया पुश्ता की और मुड़ रहा था। इस घटना के संदर्भ में ट्रोनिका थाना पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।