नई दिल्ली (युग करवट)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रांची स्थित आरएसएस कार्यालय पर बम फेंकने के मामले में देशभर में बड़ा तलाशी अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश, महाराष्टï्र, दिल्ली समेत कई राज्यों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई। उत्तर प्रदेश में पांच, महाराष्ट्र में तीन और दिल्ली में दो स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी एक-एक स्थान पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई आरएसएस कार्यालय पर हुए बम हमले के संबंध में की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।