गाजियाबाद (युग करवट)। महिला आयोग की राष्टï्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर आज गाजियाबाद पहुंची। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कई क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले डासना जेल का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में बड़े अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। महिला संबंधी अपराधों एवं कार्रवाई की जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ सहित तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे। वहीं उन्होंने जिला मुख्यालय कलक्टे्रट में प्रशासन के बड़े अधिकारियों के साथ महिला मामलों की समीक्षा की। जनसुनवाई के दौरान 12 महिला मामलों पर उन्होंने जानकारी ली। महिला आयोग की अध्यक्ष ने डासना जेल में महिला बैरक, रसोई, शौचालय आदि स्थानों का निरीक्षण किया, साथ ही महिला बंदियों से बात भी की। महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि डासना जेल में करीब सवा सौ महिला कैदी हैं। कुछ के साथ छोटे बच्चे भी हैं। कई कैदियों को सजा सुनाई जा चुकी हैं, जबकि कई विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि जेल के नियमानुसार महिलाओं को आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं। बच्चों के पालन का भी अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। ओपन स्पेस भी अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा कि जेल में महिला कैदी सिलाई, बुनाई, कढ़ाई और कंप्यूटर आदि के साथ जीविका के अनेक तरीके सीख रही हैं। जब यह लोग बाहर आएंगी तो जीवन यापन में आसानी होगी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने महिला आयोग का बुके देकर स्वागत किया। वहीं महिला आयोग की राष्टï्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पुलिस लाइन के परमजीत हॉल में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गोष्ठी में महिला पुलिस अधिकारियों को नारी शक्ति का एहसास कराते हुए कहा कि आप सभी के कंधो पर महिलाओं का सशक्त, सुरक्षित एवं स्वॉलंबी बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार के द्वारा महिला उत्थान, सशक्तिकरण एवं स्वॉलंबन के लिये चलाये जा रहे सभी अभियानों को पूरी तरह से सफल बनाने के लिये भी कहा।