पुलिस ने नाबालिग समेत तीन हत्यारोपितों को किया गिरफ्तार
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी थाना पुलिस वीरवार की रात हुए सोनू खान नामक युवक के मर्डर की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इस खुलासे के दौरान एसएचओ लोनी योंगेंद्र सिंह की टीम ने सोनू खान की हत्या में शामिल नाबालिग समेत तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। जबकि अभी वो हत्याभियुक्त अजीम उर्फ नाजिम पुलिस के हत्थेनहीं चढ़ पाया कि जिसने सोनूखान के मर्डरका ताना बाना बुना था। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्त भी उसके राडार पर आ गया है। पुलिस के मुताबिक जिन अभियुक्तों को पकड़ा गया है उनके नाम सलमान, शुएब व नाबालिग निवासीगण चिरोड़ी हैं।
पुलिस के अनुसार इस वारदात के पीछे की वजह अवैध संबंध बताये जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सोनू खान के अवैध संबंध परिचित या कहें दोस्त की बहन के साथ हो गये थे। बहन से संबंध ना रखने की बात कई बार उसके भाई ने सोनू खान से कही थी। लेकिन जब सोनू खान ने लडक़ी से संबंध नहीं तोड़े तो लडक़ी के भाई ने उसकी हत्या करने का ताना बाना बुन दिया। सोनू खान की हत्या की योजना बनाने के बाद लडक़ी के भाई ने अपनी इस साजिश में अपने दोस्त के सहित कई अन्य को भी राजदार बना लिया। उसके बाद उन्होंने गुरूवार की रात सोनू खान की हत्या गोली मारकर उस समय कर दी कि जब वो ओवरसीज बैंक के पास चाऊमीन खा रहा था।
सोनूखान का मर्डर करने के बाद हत्यारेवहांसेभग गये थे। सोनू मर्डर केस का खुलासा करने के लिये पुलिस की कई टीम बनाई गई थी। एसएचओ योंगेंद्रसिंह की टीम ने सोनू खान की हत्याा में शामिल एक हत्यारोपित शुएब को तो वारदात के कुछ देर बाद ही गिरफ्तारकर लिया था। लेकिन सलमान व नाबालिग को हिरासत में लेने के लिये पुलिस को काफी दौड लगानी पड़ी।