गाजियाबाद (युग करवट)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सावन माह की तैयारियों को लेकर दूधेश्वर नाथ मंदिर दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े इंतजामों को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। मौके पर मंदिर के महंत नारायण गिरी से मुलाकात की मंदिर के साथ-साथ आसपास क्षेत्र का भी भ्रमण किया गया।