गाजियाबाद (युग करवट)। केन्द्रीय मंत्री रामदास उठावले समाजसेवी मनोज शर्मा के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच चाय पर चर्चा के तहत गाजियाबाद में युवाओं एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए एक विशेष डॉ. बीआर अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना एवं उसे जल्द से जल्द प्रारंभ करने को लेकर चर्चा की गई।
केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजीटल, सशक्तिकरण और कौशल विकास पर जोर और युवाओ के लिए नए अवसरों के निर्माण पर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, कौशल विकासए समावेशी शिक्षा और ज्ञान आधारित समाज के निर्माण पर बल देती है।
डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए इस लाइब्रेरी की स्थापना छात्रों को ई-पुस्तकों, डिजीटल अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन शैक्षणिक संसधानों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण होगी। स्वावलंबी भारत अभियान मेरठ प्रांत के सह-समन्वयक अनुज शर्मा ने कहा कि डिजिटल शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान, नई तकनीकों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संसाधनों से जोडऩा समय की आवश्यकता है। ऐसी पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, कौशल विकसित करने और रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार होने में मदद कर सकती है। समाजसेवी मनोज शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहींए बल्कि समाज में समानता, आत्मनिर्भरता और सम्मान स्थापित करने की सबसे सशक्त नींव है। प्रत्येक बच्चे और युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा आधुनिक तकनीक तक पहुंचने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियां उनकी प्रगति में बाधा न बनें। इस मौके पर सुशील गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।