गाजियाबाद (युग करवट)। आज सुबह नन्दग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर एक्सटेंशन स्थित रोटरी गोल चक्कर के पास ट्रक ने एक कमकाजी युवती को उस समय कुचल दिया कि जब वह स्कूटी से कहीं जा रही थी। इस हादसे में युवती की मौत हो गई। इस घटना का पता चलते ही नन्दग्राम पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर ट्रक व उसके चालक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक जिस युवती की मौत हादसे में हुई है उसका नाम अमृता गुप्ता पत्नी वरूण गुप्ता निवासी राजनगर एक्सटेंशन था।