गाजियाबाद (युग करवट)। तीन अगस्त से उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। इसकी तैयारी के लिए कल लखनऊ में भाजपा विधान मंडल दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक मेें मानसून सत्र के दौरान रखे जाने वाले विधेयकों और प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही छात्र आंदोलन एवं अन्य मामलों को लेकर विपक्ष की रणनीति पर भी चर्चा होगी। सरकार की मंशा विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण चलाने की है। जबकि विपक्ष कई मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकता है।