एसीपी इंदिरापुरम का लंगड़ा अभियान जारी
२५ हजार के ईनामी लुटेरे से सोने का टुकड़ा व हथियार बरामद
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। बदमाशों की नाक में नकेल कसने के लिये एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य एसएचओ अजय चौधरी का लंगड़ा अभियान जारी है।
एसएचओ अजय चौधरी की टीम ने एक और ईनामी बदमाश के पैर में गोली मारकर पड़ लिया। इस २५ हजार के ईनामी लुटेरे के पास से लाखों की कीमत का सोने का टुकड़ा, तमंचा, कारतूस व बाईकबरामद हुई। यह जानकारी देते हुए एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एसएचओ इंदिरापुरम अजय चौधरी को मुखबिर एक खास से सूचना मिली थी कि दिल्ली एनसीआर में लूट,स्नेचिंग व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग किसी संगीन वारदात की फिराक में है।
उसके बाद एसएचओ ने पुलिस के साथ मिलकर कनावनी के पास चेकिंग करनी शुरूकर दी। उसी समय बाईक पर सवार एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाकर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम संजय निवासी नागलोई दिल्ली बताया। श्री मौर्य ने बताया कि संजय के ऊपर २५ हजार का ईनाम घोषित है। बता दें कि मात्र एक सप्ताह के अंदर ही एसएचओ इंदिरापुरम अजय चौधरी की टीम ईनामी बदमाश समेत कई लुटेरों को लंगड़ा कर चुकी है।