गाजियाबाद (युग करवट)। 45वीं सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्टï्रीय शूंटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन एनटीआर स्टेडियम तेलंगाना में किया गया। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 21-18 ,17-21, 21-19 से हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने पहला, गुजरात ने दूसरा तथा पश्चिम बंगाल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में हरियाणा ने राजस्थान को 21-15, 16-21, 22-20 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। राजस्थान दूसरे तथा महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहे। उत्तर प्रदेश के आर्यन मिश्रा को बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। बालिका वर्ग में हरियाणा की खिलाड़ी सुमित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश टीम के राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अंजूल अग्रवाल, महासचिव जीत राज तोमर, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चैयरमैन अजय पाल प्रमुख, महासचिव तारकेश्वर सिंह, संतोष सिंह, अमर यादव, आयुष गुप्ता व अतुल तोमर ने अपनी शुभकामनाएं दी।