Project Description
युग करवट संवाददाता
गाजियाबाद। एसआईबी छापों, मंडी शुल्क, टोल टैक्स की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि जीएसटी विभाग द्वारा प्रतिमाह दस छापे-सर्वे किए जाने का निर्णय लिया गया है जिससे इंस्पेक्टर राज फिर से शुरू हो जाएगा।
मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद ने कहा कि लॉकडाउन के कारण पहले ही व्यापार की हालत खस्ता है। उस पर एसआईबी के सर्वे से व्यापारियों का उत्पीडऩ बढ़ जाएगा। पांच अक्टूबर, २०२० को मंडियों के बाहर व्यापार करने वाले व्यापारियों पर से मंडी शुल्क समाप्त कर दिया लेकिन मंडी के अंदर अभी भी शुल्क वसूला जा रहा है। टोल टैक्स की दरें बेहद ज्यादा कर दी गई हैं जिससे व्यापारियोंं पर भी बोझ बढ़ गया है। महामंत्री अशोक चावला ने कहा कि इन प्रदेश में लूट, डकैती, अपहरण, हत्या व बलात्कार की घटनाएं बेहद बढ़ गई हैं। इन्हें रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिएं।
प्रदेश में व्यापारियों के खिलाफ होने वाली अपराधिक घटनाओं की एफआईआर प्राथमिकता पर दर्ज कराई जाएं। व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर व्यापारियों का उत्पीडऩ बंद नहीं किया गया तो वह सर्वे छापे करने आने वाले व्यापारियों को दुकानों में घुसने नहीं देंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजदेव त्यागी, पवन शर्मा, राकेश स्वामी, सुनील गुप्ता, राजकुमार गर्ग, विनोद सिंघल, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।