गाजियाबाद (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कॉन्फ्रे्रंसिंग में गाजियाबाद के शहर विधायक संजीव शर्मा पूरी तरह छाये रहे। मुख्यमंत्री ने उदाहरण के तौर पर एक बार नहीं चार बार नाम लिया। ये अपने आप में किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए बहुत सुखद पहलू होता है जब शीर्ष नेतृत्व उनके कार्यप्रणाली की चर्चा उदाहरण के तौर पर करे। दरअसल, कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोट बनवाने को लेकर उत्तर प्रदेश के चुनिंदा लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रे्रंसिंग की थी इसमें संगठन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। संजीव शर्मा ने वोट बनवाने को लेकर जिस तरह से काम किया है वो सभी के सामने है। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी वीडियो कॉन्फ्रे्रंसिंग के जरिए संजीव शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि जिस तरह संजीव शर्मा ने वोट बनाये हैं उसी तरह सभी को लग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संजीव शर्मा बताइये आपने किस तरह वोट बनाये हैं और फिर एक उदाहरण के तौर पर संजीव शर्मा पूरी तरह छा गये।