गाजियाबाद (युग करवट)। तबादले के बाद आईपीएस लक्ष्मी सिंह आज सुबह गाजियाबाद पहुंची। उन्होंने करीब 12 बजे पुलिस मुख्यालय में चार्ज संभाला। इस दौरान विभाग के अनेक अधिकारी वहां मौजूद रहे और सीपी का स्वागत किया। चार्ज लेने के साथ ही उन्होंने कमिश्नरेट में चल रहे अभियानों की जानकारी ली। नई कमिश्नर के आने से पहले ही आज पूरे कमिश्नरेट में पुलिस अलर्ट रही। सभी चौराहों पर विशेष रूप से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस मुख्यालय में भी विशेष तैयारी की गई थी।