गौतमबुद्घनगर में बनाया तैनाती का इतिहास
४१वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट के रूप में तैनात रह चुकी हैं गाजियाबाद में
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गौतमबुद्घनगर में सीपी के पद पर आसीन रहकर तैनाती का इतिहास रचकर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की पुलिस आयुक्त बनी २००० बैच की सीनियर आईपीएस लक्ष्मी सिंह अपने कडक़ मिजाज और लाजवाब कार्यशैली के अलावा ईमानदार अधिकारियों में शुमार रखती है। बता दें कि एडीजी लक्ष्मी सिंह २८ नवंबर २०२२ को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्घनगर की पुलिस आयुक्त बनी थी। गौतमबुद्घनगर में पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात रहते हुए आज चार साल पूरे हो चुके हैं। श्रीमिती सिंह ने जहां एक ही कमिश्नरेट में सीपी के पद पर चार साल तक तैनात रहकर एक इतिहास रच दिया वहीं दूसरा इतिहास उन्होंने उस समय रचा कि जब किसी महिला पुलिस कमिश्नर के रूप में उन्हें पहली बार गौतमबुद्घनगर का पुलिस आयुक्त बनाया गया।
श्रीमती सिंह अब तक वाराणसी, गोंड़ा, फरूखाबाद, बुलंदशहर व बागपत में एसएसपी और डीआईजी एसटीएफ, आईजी पीटीएस मेरठ और आईजी लखनऊ रेंज के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रह चुकी है। श्रीमती सिंह का जन्म १२ मई १९७४ को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने मैकेनिकल इंजिनियंरिंग के अलावा समाज शास्त्र में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की। वहीं लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद की ४१वीं वाहिनी पीएससी में बतौर कमांडेट रह चुकी हैं। लक्ष्मी सिंह के परिवार में कई आईएएस और आईपीएस हैं।