गाजियाबाद (युग करवट)। मुरादनगर के जलालपुर रोड पर ८ अक्टूबर को हुई पूर्व प्रधान के भतीजे हिमांशु उर्फ लव की हत्या का खुलासा डीसीपी रूरल सुरेंद्राथ तिवारी की टीम ने मुरादनगर थाने के एसओ कृष्ण कुमार मौर्य की टीम के साथ मिलकर कर दिया। पुलिस ने लोहे की रॉडनुमा हथियार बरामद कर समीर निवासी जलालपुर को गिरफ्तार लिया। मृतक हिमांशु उर्फ लव जहां बीएल कंपनी में जॉबकरता था वहीं समीर भी मजूदरी करता है। पूछताछ में समीर ने बताया कि वारदात वाले दिन रोजरेज की घटना को लेकर उसका विवाद हिमांशु उर्फ लव के साथ हो गया था। जिसके बाद हुई मारपीट के दौरान उसने लोहे की रॉड मार दी। जिसके चलते हिमांशु की मौत हो गई।