गाजियाबाद (युग करवट)। पावन पर्व महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नवयुग मार्केट वाल्मीकि पार्क में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नमन किया। अभिषेक गर्ग ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार, उनकी शिक्षाएं और रामायण महाकाव्य के माध्यम से दिया गया संदेश आज भी संपूर्ण मानव जाति के लिए मार्गदर्शक है।