लखनऊ (युग करवट)। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में नागपुर से गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को लेकर पुलिस लखनऊ पहुंची। तीनों को हजरतगंज कोतवाली लाया गया। जहां उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। मेडिकल जांच के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में हजरतगंज थाने में श्रद्धा, रश्मि, दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, श्रद्धा अपनी बहन और ड्राइवर के साथ करीब 2,200 किलोमीटर का सफर तय कर कई होटलों और लॉज में ठहरी थी। पुलिस की टीम किसी ठिकाने पर पहुंचती, उससे कुछ घंटे पहले ही तीनों वहां से निकल जाते थे। पुलिस को ऐसे कई ठिकानों की जानकारी मिली, जहां आरोपियों के पहुंचने और निकलने के बाद टीमें तलाश में पहुंचीं।