रणवीर कपूर के घर भी की थी रेकी, गाडिय़ों के साथ घर की खिड़कियों के कांच भी कराए बुलटप्रूफ
मुंबई (युग करवट)। जुहू में रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के बाद सेलिब्रिटीज की सुरक्षा चर्चा में बनी हुई है। टाइगर पर हमले ने फिल्म जगत की हस्तियों की सिक्योरिटी के मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। टाइगर के हमलावरों ने बताया कि उन्होंने अभिनेता रणवीर कपूर के धर की भी रेकी थी। सलमान की फिल्म टाइगर में काम कर चुके एक एक्टर का कहना है कि उनके परिवार ने उन्हें घर के भीतर ही रहने को कहा है। उनका कहना है कि मेरे परिवार का कहना है कि जितना हो सके, मैं बाहर जाने से बचूं। हम बुलेटप्रूफ गाडिय़ों पर भी विचार कर रहे हैं। टाइगर पर हमले के बाद सार्वजनिक इवेंट को लेकर सेलिब्रिटी काफी सजग हैं. अभी सभी को अपनी सिक्योरिटी की चिंता है। ऐसे में इवेंट या साइट सीइंग को कैंसिल किया जा रहा है। इतना ही नहीं कई एक्टर ने पैप्स से भी दूरी बनानी शुरू कर दी है। फायरिंग की घटना के बाद टाइगर, सलमान, आमिर खान और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान के पास पहले से ही वाई+ कैटेगरी की सुरक्षा है, जिसमें मुंबई पुलिस के 11-12 जवान और हथियारबंद कमांडो शामिल हैं। अब उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर एक और पुलिस गाड़ी तैनात की गई है, जो लगातार निगरानी रखेगी। आमिर खान के घर के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और रोहित शेट्टी के घर के पास भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। अक्षय कुमार ने अपने घर की खिड़कियों को बुलेटप्रूफ करवाना शुरू कर दिया है। कई स्टार्स बुलेटप्रूफ गाडिय़ों पर भी विचार कर रहे हैं।