16 नगर निगमों को योगी सरकार ने दिए 473.14 करोड़ रुपए
लखनऊ (युग करवट)। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 703 नगरीय निकायों के लिए 1034.76 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इसमें 16 नगर निगम, 185 नगर पालिका परिषद और 502 नगर पंचायतें शामिल हैं। यह धनराशि पांचवें राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत वर्ष 2022-23 से 2023-24 तक की वास्तविक प्राप्तियों के आधार पर स्वीकृत की गई है।
गाजियाबाद को ३९.८३ करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। स्थानीय निकाय निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार नगर निगमों के लिए 473 करोड़ 14 लाख 62 हजार आठ रुपये, नगर पालिका परिषदों के लिए 358 करोड़ 24 लाख 82 हजार 806 रुपये और नगर पंचायतों के लिए 203 करोड़ 36 लाख 57 हजार 165 रुपये मंजूर किए गए हैं। इस तरह तीनों श्रेणियों की धनराशि जोडऩे पर कुल 1,034 करोड़ 76 लाख 1 हजार 979 रुपये होते हैं।
नगर निगमों की सूची में लखनऊ को 77.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसके बाद कानपुर नगर को 65.15 करोड़ और वाराणसी को 48.44 करोड़ रुपये मिलेंगे। गाजियाबाद को ३९.८३ करोड़ और प्रयागराज ३९.७२ करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। शाहजहांपुर नगर निगम के लिए 8.74 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।