गाजियाबाद में भाजपा के बड़े नेताओं का जमावड़ा
गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कल से गाजियाबाद में हैं। कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के अलावा विधान परिषद चुनाव के प्रभारियों के साथ आज भी बैठक रखी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित संगठन मंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी गाजियाबाद में मौजूद रहे। गाजियाबाद में अब तक जितने भी कार्यक्रम हुए हैं उसमें काफी हद तक काफी कार्यक्रम सफल रहे।
महानगर की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाती रही है। बड़े सफल कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में हो चुके हैं। गत माह भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी केवल गाजियाबाद में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में ही रूके इसके अलावा उन्होंने ना मेरठ में ही कोई स्वागत कराया और ना ही सहारनपुर में। जबकि संगठन के बड़े पदाधिकारी स्वागत के लिए इंतजार करते रहे। इसके अलावा भी बड़े आयोजन होते रहे हैं। कल राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी लगातार हर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को देव तुल्य कहते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग ही दिखाई देती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल सभी कार्यकर्ताओं को 12 बजे बुला लिया गया। पदाधिकारियों को डेढ़ बजे का समय दिया गया और सभी से कहा था कि समय से पहुंच जाए। सभी कार्यकर्ता साढ़े 12 बजे तक पहुंच गये। प्रदेश अध्यक्ष देरी से पहुंचे। इसके अलावा कार्यक्रम में पहले कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
उसके बाद जनप्रतिनिधियों से लेकिन जनप्रतिनिधि इंतजार करने वाले कहां थे उन्होंने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुलाकात की और देव तुल्य कार्यकर्ता इंतजार करते रहे। कई घंटे बाद उनका नंबर आया। उसके बाद उनकी मुलाकात हुई। सूत्र बताते हैं कि सबको 12 बजे बुला लिया गया था। एक से डेढ़ के बीच मुलाकात थी लेकिन वो मुलाकात कई घंटे बाद हुई। कई घंटे इंतजार और मुलाकात के बाद लोगों को लगा था कि लंच के टाइम बुलाया गया है तो जरूर स्वाष्दिट भोजन मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि कई घंटे बाद पकौड़ों का इंतजाम था उसी से ही लोगों ने अपनी भूख मिटाई। कई वरिष्ठों को तो पकौड़ा भी नसीब नहीं हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता का कहना है कि कार्यकर्ताओं को देव तुल्य तो कहा जाता है लेकिन जमीनी तौर वो कल भी लाइन में ही रहते थे और आज भी लाइन में ही रहते है। जबकि वास्तव में हर राजनीतिक दल की ताकत कार्यकर्ता ही होता है और वो दल हमेशा कामयाब रहता है जो कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देता है। भाजपा की बात की जाए तो भाजपा का कार्यकर्ता इतना कमेटेड कार्यकर्ता है कि वो ना धूप देखता है ना बरसात देखता है और हमेशा पार्टी का झंडा बुलंद किये रहता है। लेकिन जब कुछ देने की बात आती है तो फिर बाहर से आने वाले वरिष्ठ हो जाते हैं और कमेटेड कार्यकर्ता को पीछे छोडक़र आगे बढ़ जाते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को देव तुल्य कहने वालों को चाहिए कि जमीनीतौर पर इसका अहसास भी कार्यकर्ताओं को कराया जाए।