गाजियाबाद (युग करवट)। पूर्व सांसद डॉ. रमेशचंद तोमर नेहरू युवा केंद्र को लेकर प्रशासन से लेकर शासन तक आवाज बुलंद किये हुए हैं। नेहरू युवा केंद्र में अवैध निर्माण और पार्किंग को लेकर उन्होंने जीडीए वीसी से शिकायत की जिसके बाद जीडीए वीसी ने अवैध निर्माण पर रोक लगा और पार्किंग भी बंद कर दी। नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष सांसद अतुल गर्ग के प्रतिनिधि राजेंद्र मेंदीवाले हैं। हालांकि राजेंद्र मेंदीवाले ने कई बार इस बात का खुलासा किया कि कोई भी अवैध निर्माण नहीं हुआ और केवल जो कार्यालय क्षतिग्रत हो गया था उसको ही ठीक कराया गया। पूर्व सांसद डॉ. रमेशचंद तोमर ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के संज्ञान में ये मामला लाये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल राजनगर एक्सटेंशन में भाजपा के बड़े नेताओं का कार्यक्रम था इसमें पूर्व सांसद डॉ. रमेशचंद तोमर भी गये। यहां पर राजेंद्र मेंदीवाले से उनकी मुलाकात हुई और राजेंद्र मेंदीवाले ने रमेशचंद तोमर से आशीर्वाद लिया और मिलने का समय मांगा। सूत्रों के अनुसार रमेशचंद तोमर ने आशीर्वाद ही नहीं दिया बल्कि आज सुबह मिलने का टाईम ही दे दिया। सूत्र बताते हैं कि आज सुबह राजेंद्र मेंदीवाले रमेशचंद तोमर के कविनगर स्थित निवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की और जो भी गलतफहमियां नेहरू युवा केंद्र को लेकर चल रही थी उसके बारे में विस्तार से चर्चा की।