गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा नेता ईश्वर मावी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में आज उनके गांव टीला में पंचायत हुई। इस पंचायत में ईश्वर मावी ने कहा कि बहन-बेटियां सबकी होती हैं इसलिए किसी को भी बहन-बेटियों की गाली देना शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब प्रण लिया है कि अब इस मामले पर शांत नहीं बैठा जाएगा और विकास को लेकर भी आवाज बुलंद की जाएगी क्योंकि लोनी का विकास जिस तरह हुआ है वो सभी के सामने हैं वो हमेशा विकास के लिए आवाज बुलंद करते रहे हैं और समाज उनके साथ खड़ा रहा है।