प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लॉट संख्या ए-३ पर स्थित आरआर कंपनी में आग लग गई।
आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य करने में जुट गई वहीं फायर बिग्रेड ने घंटों की मश्क्कत के बाद आग पर काबु पाया। सूत्रों के अनुसार जिस समय कंपनी में आग लगी वहां पर कई कामगार काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इस र्अिनकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।