नोएडा (युग करवट)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव में आज सुबह मानसिक रूप से विकसित महिला तालाब में कूद गई। आसपास के लोगों उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन इस घटना में उसकी मौत हो गई। थाना सूरजपुर के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तिलपता गांव के पास एक तालाब है। इसका सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। तालाब में पानी भरा हुआ है। आज सुबह को मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला वहां पहुंची और अचानक तालाब में कूद गई। महिला के पानी में डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, और पानी से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।