नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। राष्टï्रीय जागरूक ब्राहम्ण महासंघ द्वारा नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरिय में ब्रहाण समागम का आयोजन करने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सम्मिलित होंगे। प्रेसवार्ता में महासंघ के राष्टï्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा ने बताया कि 13 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से समागम शुरू होगा जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से करीब तीन हजार लोग शिरकत करेंगे।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री भी करीब डेढ़ घंटा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। तो वहीं पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी विशिष्टï अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समाज के बुद्घिजीवी समाज के उत्थान, भविष्य की योजना, आरक्षण जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, भगवान परशुराम व श्रीकृष्ण के भजनों का भी आयोजन किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर दावेदारी भी की जाएगी, जिससे समाज के अधिक से अधिक जनप्रतिनिधि बन सकें। क्योंकि भाजपा के राजनीतिक विस्तार में ब्राहम्ण समाज की भूमिका प्रमुख रही है। प्रेसवार्ता में पंडित मदनपाल कौशिक, प्रदीप शर्मा, अर्चना शर्मा, प्रियंका चमोला, विभा पांडे, अशोक पांडे आदि मौजूद रहीं।