प्रवीण चौधरी ने उठाया था मुद्दा
युग करवट ने छापा था प्रमुखता से
गाजियाबाद (युग करवट)। २५ अगस्त को निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रवीण चौधरी ने महापौर श्रीमती सुनीता दयाल से मांग की थी कि रामलीला कमेटियों से मैदान का किराया नहीं लिया जाए। इस खबर को युग करवट ने प्रमुखता के साथ छापा था। महापौर ने भी इस बात को सही माना था और उन्होंने कहा था कि वो इस बारे में विचार करेंगी। आज उन्होंने फैसला ले लिया है और किराया कम कर दिया है। प्रवीण चौधरी ने महापौर श्रीमती सुनीता दयाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने बहुत सराहनीय फैसला लिया है।