गाजियाबाद (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर, विकास कार्यो व आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने नगर निगम के क्लीन गाजियाबाद-ग्रीन पुस्तक का विमोचन किया।
सीएम योगी के समक्ष सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विकास व जनहित से जुड़े मुद्दे रखे। सीएम ने अधिकारियों को भी जनसमस्याओंका त्वरित समाधान करने, विकास कार्यो को गुणवत्ता परक व समयबद्घता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण, सुशासन और विकास के प्रति प्रतिबद्ध है तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान महापौर सुनीता दयाल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप, मेरठ प्रभारी मंत्री असीम अरूण, विधायक संजीव शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक मंजू सिवाच, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, विधायक नंद किशोर गुर्जर,एमएलसी दिनेश गोयल, जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर,नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।