गाजियाबाद (युग करवट)। वाहनोंअवैध तरीके से बेचने वाले गैंग के एक शातिर को कौशांबी थाने के एसएचओ अजय कुमार शर्मा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये जालसाज का नाम आदेश सिंह उर्फ अभिलाष सिंह निवासी मुडगांव गौसिंहपुर मौहम्मदाबाद फरूखाबाद है। आदेश सिंह का गैंग अभी तक सैंकड़ों लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुका है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ७ मार्च को स्वामीनाथन नामक व्यक्ति ने आदेश सिंह उर्फ अभिलाष सिंह, शिवा, विजय कुमार, विनय कुमार व जर्मन आदि के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत कराया था।