गाजियाबाद (युग करवट)। आज सुबह लिंक रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसिफिक मॉल में स्थित सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर रूम व मूवी हॉल में आग लग गई थी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही सीएफओ राहुल पाल की अगुवाई में फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गा३ि
य़ां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। उधर एसएचओ रविंद्रचंद्र पंत की टीम रेस्क्यू कार्य में लग गई। घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने भीष आग पर काबू पाया। आग बुझने से पहले ही मूवी हॉल व प्रोजैक्टर रूम के अलावा पैसिफिक मॉल का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। इस संदर्भ में सीएफओ राहुल पाल का कहना है कि इस अग्निकांड़ में कोई जनहानि नहीं हुई है। साथ ही आग को प्रसारित होने से बचाकर भारी नुकसान होने से भी बचा लिया गया।