गौतमबुद्धनगर (युग करवट) पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आज जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार,जिले के सभी थानों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष रैंकिंग हासिल की है और कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने प्रदेश के सभी जिलों और कमिश्नरेटों के बीच पहला स्थान हासिल किया है। बता दें कि जिले के सभी 27 थानों की रैंक पहली रही है, जो शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान को दर्शाता है और इस उपलब्धि पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आईजीआरएस टीम प्रभारी, सभी थाना प्रभारियों और ऑपरेटरों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है और पुलिस कमिश्नर द्वारा हर शुक्रवार को शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाती है, जिससे रैंकिंग में निरंतर सुधार हुआ है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस की आईजीआरएस टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आज जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में भी नोएडा पुलिस ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान बरकरार रखा है।पुलिस कमिश्नर स्वयं हर माह के प्रत्येक शुक्रवार को शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करती हैं और आने वाली बाधाओं को व्यक्तिगत रूप से दूर कराती हैं और कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का मानना है कि त्वरित निस्तारण से प्रशासन पर जनता का भरोसा बढ़ता है,जो प्रभावी पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य है।