लखनऊ (युग करवट)। आम जनता को आज सुबह महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के साथ-साथ सीएनजी भी महंगी हो गई है। इस बढ़ोतरी ने आम आदमी के बजट को और भी प्रभावित किया है। महंगाई के झटके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज किया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आगे बढऩा है तो साइकिल ही विकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार के हाथों से चीजें निकली जा रही हैं। चुनाव तक जिन बातों को छिपा कर रखा गया अब वहीं बातें जनता की परेशानी का सबब बन गई हैं।