संभल (युग करवट)। आने वाली 28 अप्रैल को श्री कल्कि जयंती मनाई जाएगी। यह जानकारी जगदगुरू श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एंचोडा कम्बोह स्थित श्री कल्कि धाम में एक समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत उस दिन श्री कल्कि धाम में सुबह नौ बजे श्री कल्कि प्राकट्य महायज्ञ किया जाएगा। उसके बाद सुबह साढ़े दस बजे से श्री कल्कि नाम संकीर्तन किया जाएगा। दोपहर डेढ़ बजे से भंडारा किया जाएगा। श्री कल्कि धाम सेवा समिति ने सभी से इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।