प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम करेंगे शिरकत
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ का आयोजन कश्यप निषाद समाज के राष्टï्रीय अध्यक्ष व स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में किया जा रहा है।
प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी भव्य रूप से इस महाकुंभ का आयोजन किया रहा है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के साथ-साथ कई राज्यों से समाज के लोग जुटेंगे। हजारों की संख्या में लोग इस आयोजन में सम्मिलित होंगे। महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सम्मिलित होंगे। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाज के प्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप महाकुंभ अब पश्चिम उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, युवा पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों के प्रति जागरूक करना और महर्षि कश्यप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी समाज के लोगों से इस महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
राज्यमंत्री ने बताया कि महाकुंभ के दौरान महर्षि कश्यप के जीवन, उनके आदर्शो और प्रेरक प्रसंगों पर चर्चा की जाएगी। समाज के लोगों को उनके विचारों को जीवन में उतारने, शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठित होकर आगे बढऩे का संदेश दिया जाएगा। इसमें युवाओं, महिलाओं, बुजर्गो और समाज के सभी वर्गो की भागीदारी होगी। महाकुंभ को लेकर रामलीला मैदान में पंडाल लगाने और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग को लेकर पुलिस के समन्वय किया जा रहा है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। प्रेसवार्ता में शहर विधायक संजीव शर्मा, डॉ.सागर शर्मा, अनुज मित्तल, मनोज नागर, सौरभ जायसवाल, विशाल कश्यप, विजय धामा आदि मौजूद रहे।