नई दिल्ली (युग करवट)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। 24 मार्च को बुखार होने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। मंगलवार को सोनिया गांधी को अस्पतात से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि उन्हें बिल्कुल नॉर्मल पाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार वे एक सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स दी गई। उपचार का उन पर सकारात्मक असर हुआ। वह अब ठीक हो गई हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सोनिया गांधी का इलाज डाक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम डा. डी.एस राणा, डा. एस नंदी और डा. अरूप बसु की निगरानी में किया गया। उन्होंने उपचार पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और तेजी से रिकवरी दर्ज की।