नई दिल्ली (युग करवट)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका देश ईरान में अपने सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए एक और अधिक तर्कसंगत शासन के साथ गंभीरता से बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में काफी प्रगति हुई है। लेकिन अगर किसी भी वजह जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है और अगर होर्मुजलडमरूमध्य व्यापार के लिए नहीं खुलता है, तो हम उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल कुओं और खर्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर देंगे, जिन्हें हमने जानबूझकर अभी तक छुआ नहीं है। उन्होंने लिखा, यह उन असंख्य सैनिकों और अन्य लोगों का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पिछले शासन के 47 वर्षों के आतंक के दौरान बेरहमी से मार डाला था।
ईरान ने इजरायल की ऑयल रिफाइनरी पर हमला किया है। ईरान के मिसाइल हमले के बाद ऑयल रिफाइनरी में आग लग गई और रिफाइनरी के ऊपर से काला धुआं निकलता नजर आया। ईरान ने दावा किया है कि उसने हाइफा रिफाइनरी को निशाना बनाया है। वहीं हिजबुल्ला भी दावा कर रहा है कि उसने हाइफा में एक नौसेनिक अड्डे को निशाना बनाया है। हिजबुल्ला ने नौसेनिक अड्डे पर मिसाइलों की बौछार की है।
हिजबुल्ला का यह दावा हाइफा की तेल रिफाइनरी में मिसाइल हमले के बाद लगी आग के बाद किया गया। यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि आग सीधे मिसाइल लगने से लगी थी या फिर मिसाइल के टुकड़ों के गिरने से।