नई दिल्ली (युग करवट)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भी ट्रांसफर की। पीएम मोदी ने टर्मिनल, जेटी से लेकर सडक़ों से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सवा चार लाख करोड़ रुपये की राशि जमा हो जाने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत होने के बाद कांग्रेस वाले कहते थे कि आज भले ही पैसे दिए जा रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद पैसे सरकार को वापस करने पड़ेंगे। ये झूठ बोलने में एक्सपर्ट हैं। किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, लेकिन आज ये साबित हो चुका है कि ये योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का पर्याय बन चुका है।