प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। एक ही मोबाइल नंबर पर दर्जनों पासपोर्ट बनाने वाले सिंडीकेट के एक और सक्रिय सदस्य को क्राइम ब्रांच, स्वॉट टीम व भोजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसीपी क्राइम अमित सक्सैना ने बताया कि संयुक्त टीम ने जिस वांछित अभियुक्त को जेल भेजा है उसका नाम हजमीत उर्फ रजमीत निवासी बी १९ एसएफ फतेहनगर तिलकनगर दिल्ली है। टीम ने अभियुक्त के पास से उसके व उसकी पत्नी के आधार कार्ड, पेन कार्ड व मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस अभी तक इस मामले में आधा दर्जन से अधिक अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है। लगभग दर्जन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर चुकी है। इस अभियोग के वांछित आरक्षी दीपक कुमार पर पुरस्कार घोषित किया जा चुका है।