गाजियाबाद (युग करवट)। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित उज्जवन स्मॉल बैंक के एक खाते से जालसाजों ने ३० लाख रुपये निकाल लिये। पीडि़त ग्राहक के अनुसार उसे इस जालसाजी का पता उस समय चला कि जब बैंक मैनेजर ने घटना के तीन बाद सूचना देते हुए कहा कि आप इतने पैसे क्यों निकाल रहे हो। बैंक मैनेजर की सूचना के बाद जब श्रीनगर कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि जब वह बैंक में पहुंचा तो बैंक प्रबंधन ने बताया कि उसके खाते से पिछले तीन दिनों में तीस लाख रुपये निकाले गये हैं। इस जालसाजी का पता चलते ही श्रवण कुमार शर्मा के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। पुलिस को दी गई तहरीर में पीडि़त ने बताया कि उसने यह रकम अपनी पुत्री की शादी के लिये जमा की थी। श्रवण शर्मा ने बैंक प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कहा कि इस अपराधिक घटना के पीछे बैंक की मिलीभगत है। पीडि़त ने कहा कि अगर बैंक प्रबंधन ने उसकी रकम वापस नहीं लौटाई तो वह आत्महत्या कर लेगा। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।