नोएडा (युग करवट)। थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि राकेश कुमार पांडे के पिता नोएडा एक्सप्रेसवे के पास से गुजर रहे थे। तभी एक वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि लक्ष्मण गुप्ता का भाई सोनेलाल गुप्ता मोटरसाइकिल पर जा रहा था। एक वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि चंद्रशेखर का भतीजा मयंक कुमार सेक्टर 62 के पास ही गुजर रहा था तभी एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी।