नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्त व एसएसपी को निर्देश दिए थे कि उनके द्वारा की जानी वाली जनसुनवाई की लाइव मॉनीटिरिंग सीएम कार्यालय से की जाएगी। इसका असर गुरूवार को देखने को मिला। सीएम कार्यालय से डीएम कक्ष को जोड़ा गया और वहां से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए डीएम की लाइव जनसुनवाई को देखा गया। बड़ी संख्या में डीएम ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना व उनका निस्तारण किया। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि सीएम कार्यालय से लाइव मॉनीटिरिंग होने से और बेहतर कार्य करने का अवसर मिलेगा। वह हर दिन जनसुनवाई में दर्जनों मामलों का निस्तारण किया जाता है। अब सीएम कार्यालय से इसकी लाइव मॉनीटिरिंग होगी। सुबह दस बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई की जाती है। लाइव जनसुनवाई के दौरान एडीएम फाइनेंस सौरभ भट्ट, एडीएम एल अविनाश, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.संतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।