लाखों के गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
गाजियाबाद (युग करवट)। वेव सिटी थाने के एसओ सर्वेश पाल की टीम को उस समय सफता मिली कि जब पुलिस ने एएनटीएफ यूनिट मेरठ की सूचना के बाद अंतर्राज्जीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये बदमाशों के पास से लाखों की कीमत का ५७ किलो ४०० ग्राम गांज की खेप बरामद हुई। यह जानकारी देते हुए एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि एसओ सर्वेश पाल की टीम ने जिन बदमाशों को जेल भेजा है उनके नाम अच्छन खान निवासी सिमरियाब दुधारा संत कबीरनगर हाल टी ५१ इंद्रा कॉलोनी शालीमार बाग दिल्ली, गुलाम हैदर व उसका पुत्र अमन हैदर निवासी वार्ड २०, लाल बाग टाउन दरभंगा बिहार हैं। पूछताछ में तीनों तस्करों ने बताया कि वो गांजे की खेप की तस्करी पश्चिम बंगाल से करके दिल्ली एनसीआर में विभिन्न माध्यमों व संसाधनों से लाते हैं। उसके बाद उसे नशे का धंधा करने वाले नशे के सौदागरों को ऊंची कीमत पर दे देते हैं।