2017 के बाद न कफ्र्यू न दंगा: मुख्यमंत्री
युग करवट संवाददाता
लखनऊ। विधानपरिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले यूपी दंगों की आग में था। उसके बाद ना कहीं कफ्र्यू है और ना कहीं दंगा है। मुख्यमंत्री यहां पर समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा को कांगे्रस सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज विधान परिषद में कांगे्रस का एक सदस्य भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में कहा जाता था कि जहां दिखा सपाई, वहां लडक़ी घबराई। मगर आज यूपी के बेटियां नाइट जाब कर रही हैं। सीएम योगी ने कहा, सपा के लोग गाजी के मेले का समर्थन करते हैं, जो भारत की संस्कृति को रौंदने आया था। महाराज सुहेलदेव के नाम पर हमने विवि बनाया। ये लोग राम मंदिर का विरोध करते हैं, काशी विश्वनाथ का विरोध करते हैं। इन लोगों में भारत की आस्था का कोई सम्मान नहीं है। संभल, बरेली, बौद्ध तीर्थ, प्रयागराज, काशी, मथुरा समेत सभी तीर्थों का विकास किया जा रहा है। आज यूपी की पहचान देव दिवाली से होती है। सीएम योगी ने कहा कि वंदे मातरम् का 150वां साल चल रहा। मैं पूछता हूं, सपा-कांग्रेस आखिर इसका विरोध क्यों कर रहे? इस देश में रहोगे और यहां के राष्ट्रीय गीत पर खड़े नहीं होगे।