नई दिल्ली (युग करवट)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इंपैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन किया। यह समिट शुक्रवार तक चलेगी। यह दुनिया का सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन है। इसमें हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के दिग्गज यहां पहुंच चुके हैं।
इस शिखर सम्मेलन के जरिये तेजी से बदलती एआई की दुनिया को समझना और आम लोगों तक इसके फायदे और असर को पहुंचाना आसान हो सकता है। समिट की महत्ता इसी बात से समझी जा सकती है कि इसमें न केवल टेक कंपनियों के दिग्गज, बल्कि अनेक देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी हिस्सा ले रहे हैं। इंडिया एआइ इंपैक्ट समिट 2026 भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स और आइटी मंत्रालय और इंडिया एआइ मिशन की पहल है।